"मेरी प्यारी माँ"
माँ तुम्हारा ये दुलार
है मुझपर अपार
तुम जब हो जाती हो जरा सी भी चुप
समझ लेना मेरी भी खुशी जाती है छुप
अगर है मेरी कोई गलती
तो तुम गुस्सा ना करो
तुमसे ही तो मैं खिलती हूँ
तुम्हारे जैसी ही तो मैं दिखती हूँ
इतना कठोर ना बनाओ अब खुद को
और ना बढ़ाओ अपनी इस जिद्द को
मैं भी तुम्हारी ही बेटी हूँ
बदल ही दूंगी तुम्हारी इस जिद्द को
जब अच्छा तुमको नहीं लगता
तो अच्छा मुझे भी नहीं लगता
मैं तुम्हारे जितनी अच्छी तो नहीं बन सकती
तुम माँ हो मेरी मैं तुम्हारी माँ तो नहीं बन सकती
मान जाओगी कुछ दिनों में ही
तुम भी हो अगर अडिग
तो मैं भी हूँ अडिग
मैं भी तुमको मनाकर ही मानूँगी
तभी मैं खुद को माफ कर पाऊँगी।
-अनूप बसर(गोलू)
बुलंदशहर(उत्तरप्रदेश)
माँ तुम्हारा ये दुलार
है मुझपर अपार
तुम जब हो जाती हो जरा सी भी चुप
समझ लेना मेरी भी खुशी जाती है छुप
अगर है मेरी कोई गलती
तो तुम गुस्सा ना करो
तुमसे ही तो मैं खिलती हूँ
तुम्हारे जैसी ही तो मैं दिखती हूँ
इतना कठोर ना बनाओ अब खुद को
और ना बढ़ाओ अपनी इस जिद्द को
मैं भी तुम्हारी ही बेटी हूँ
बदल ही दूंगी तुम्हारी इस जिद्द को
जब अच्छा तुमको नहीं लगता
तो अच्छा मुझे भी नहीं लगता
मैं तुम्हारे जितनी अच्छी तो नहीं बन सकती
तुम माँ हो मेरी मैं तुम्हारी माँ तो नहीं बन सकती
मान जाओगी कुछ दिनों में ही
तुम भी हो अगर अडिग
तो मैं भी हूँ अडिग
मैं भी तुमको मनाकर ही मानूँगी
तभी मैं खुद को माफ कर पाऊँगी।
-अनूप बसर(गोलू)
बुलंदशहर(उत्तरप्रदेश)

